औरंगाबादमहाराष्ट्र के औरंगाबाद में कल देर रात वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण जायसवाल का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में छह लड़कियां, तीन बेटे और पोते हैं। शहर के कैलासनगर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने दिवंगत रामानंद तीरथ, गोविंदभाई शर्राफ, अनंत भालेराव सहित कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ निजाम के खिलाफ संघर्ष किया था।
इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया था। वह राम मंदिर निर्माण और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने जिला बैंक के निदेशक और महात्मा गांधी स्मारक समिति के सचिव के रूप में भी काम किया।
- Devendra
- 29/10/2017
- Comments Off on वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण जायसवाल का निधन