भारत को खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र बनाना चाहता हूं: राठौड़

  • Devendra
  • 27/02/2018
  • Comments Off on भारत को खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र बनाना चाहता हूं: राठौड़

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज कहा कि भारत को खेल उपकरणों के विनिर्माण का केंद्र बनाना उनका एक प्रमुख लक्ष्य है। राठौड़ ने स्पोर्टएक्स.एशिया 2018 में कहा, ‘‘भारत को खेल उपकरणों का विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए क्या करना होगा और देश की नीतियों में क्या बदलाव लाने होंगे, यह जानने के लिए भारत और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खेल सामान निर्माताओं के सम्मेलन की योजना बना रहे हैं।’

खेल मंत्री ने कहा देश में खेल आधारभूत ढांचे में सुधार करने के लिए निजी क्षेत्र को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना भारत को खेलों के क्षेत्र में मजबूत ताकत बनाने की है और इसके लिये हमें निजी क्षेत्रों से मदद की जरूरत है। अभी हमारा ध्यान लक्ष्य ओलंपिक पोडियम के जरिए खेलों में विशिष्टता हासिल करने तथा स्कूल खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया के जरिए खेलों का प्रसार करने पर है।’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar