
भिनाय। (भिनाय) अजमेर के नव निर्वाचित सांसद रघु शर्मा बुधवार को भिनाय का क्षेत्र का दौरा कर जनता का आभार ज्ञापित करेगें।कांग्रेस नेता विजय धाबाई ने बताया कि बुधवार को सांसद रघु शर्मा प्रात: नौ बजे कुम्हारिया से धन्यवाद यात्रा की शुरूआत करेगें।
इसके बाद 10 बजे राममालिया, साढे दस बजे धातोंल, 11 बजे बूबकिया, 12 बजे घणा, साढे बारह बजे भिनाय, डेढ बजे छछुन्दरा, दो बजे सेदरिया, ढाई बजे सुरजपुरा एवं तीन बजे बान्दनवाड़ा में धन्यवाद यात्रा को सम्बोधित करेगें।
इस दौरान पूर्व ससंदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक कय्यूम खान, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिेंह राठौड़, कांग्रेस नेता वाजिद खां चीता, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र विक्रम सिंह सहित कई कांग्रेस जन उनके साथ होगें।