
जालंधर। सेना की वज्र कोर ने आज यहां अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया। कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने वज्र शौर्य स्थल पर शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।
सेना के प्रवक्ता अनिल गौड़ ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि वज्र कोर की स्थापना 1950 में अंबाला में तत्कालीन लफ्टिनैंट जनरल कुलवंत सिंह ने की थी। 1951 में कोर मुख्यालय जांलधर में स्थानांतरित किया गया था।
श्री गौड़ ने बताया कि कोर ने 1965 के युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। व्रज कोर का पैटन नगर के कब्रिस्तान से लेकर बरकी और डोगराई में व्यक्तिगत एवं सामूहिक रुप से दिखाई गई बहादुरी और प्रेरणादायक नेतृत्व सुनिश्चित करता है कि कोर ने देश के इतिहास को निखारने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वज्र कोर को बहुत सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इस अवसर पर सेवारत अधिकारियों के साथ सेवा निवृत सैनिक भी मौजूद थे।