
मुंबई। होली में सिर्फ चंद घंटे ही बाकी हैं। लोगों की तैयारियां बढ़ती जा रही हैं। रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी खरीद सभी लोग होली खेलने की तैयारी कर चुके हैं। होली यूं तो रंगों का त्योहार है, लेकिन कोई भी भारतीय त्योहार बिना गानों के अधूरा होता है। इस दिन को सभी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जमकर सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अपने होली के गानों की लिस्ट पहले से ही तैयार कर लें ताकि जश्न में किसी तरह का कोई कमी ना रह जाए। बॉलीवुड में कई ऐसे होली के गाने हैं, जो सदाबहार हैं। जो काफी हिट भी हैं।
होली के रंग का सुरूर सभी के सिर चढ़कर बोलता है और होली के त्योहार में मस्ती और उमंग का रंग घोलते हैं फिल्मी गाने, जिनके बिना होली बिल्कुल वैसी ही है, जैसे दिए बिना दिवाली। ऐसे में जब भी हम होली के मौके पर झूमते हैं तो हमारे जहन में कुछ ऐसे गाने आते हैं, जो सदाबहार है और हर होली पर बजते ही बजते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे गानों के बारे में, जिनके बिना होली का त्योहार फीका रहता है।
1- ‘आज ना छोड़ेंगे’ ये गाना राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया है। इस गाने को लोग कई सालों से पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म ‘कटी पतंग’ का है।
2- ‘अरे जा रे हट नटखट’ ये गाना फिल्म नवरंग का है।
3. ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ ये गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है। फिल्म का नाम है सिलसिला।
4- ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ यह गाना फिल्म बागबान का है। इसमें एक्ट्रेस हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन हैं।
5- ‘लेट्स प्ले होली’ यह गाना अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। ये वक्त फिल्म का गाना है।
6- ‘बलम पिचकारी, जो तूने मुझे मारी’ ये ‘ये जवानी है दिवानी’ फिल्म का गाना है। इस गाने में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोलचिन पर फिलमाया गया है।
7- ‘अंग से अंग लगाना, सनम हमें ऐसे रंग लगाना’ ये डर फिल्म का गाना है। इस गाने में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला हैं।
8- ‘होली के दिन सब मिल जाते हैं’ ये गाना सुपरहिट फिल्म शोले की है। गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने काम किया है।
9- ‘होली आई रे’ ये गाना फिल्म पद्मावत का है। जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर हैं।
10- ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ नदिया के पार फिल्म का गाना है। फिल्म में सचिन और साधना सिंह हैं।
11.’कुर्ती पे तेरी मलू गुलाल’ बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म का गाना है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट हैं।
12. ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ राजस्थानी फोक सॉन्ग है। जिसे सिंगर ईला अरूण ने गाया है।