नैचुरल तरीके से छुड़ाएं बालों पर लगा होली का रंग

  • Devendra
  • 02/03/2018
  • Comments Off on नैचुरल तरीके से छुड़ाएं बालों पर लगा होली का रंग

होली के त्यौहार पर चारों तरफ रंग बिखरे होते हैं। हर कोई एक- दूसरे को रंग लगता है। कैमिक्ल युक्त रंग से सबसे ज्यादा नुक्सान बालों को होता है। रंग लगाने से बाल रूखे- सूखे, बाल झड़ना, बालों की चमक कम होना एक आम समस्या है। एेसे में होली खेलने के बाद बालों की अच्छे से देखभाल और सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर आप होली के रंगों के साइड-इफैक्ट से बालों को बचना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ नैचुरल तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप होली के रंगों से होने वाले नुकसान से बालों को बचा सकते है।

1. रंग को हाथों से निकालें
सबसे पहले सिर पर लगे रंग को हल्के हाथों से निकाल लें। इसके बाद बालों में कंघी की सहायता से सूखा रंग को आसानी से निकाल सकते हैं। एेसा करने से जितना भी रंग होगा वह निकल जाएगा।

2. नींबू
बालों में रंग लगने से वह रूखे- सुखे हो जाते हैं। इनको स्लिकी बनाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। 1 निंबू को 1 बाल्टी पानी में डाल लें। अब इस पानी से सिर धो लें। इस तरह सिर धोने से स्कैल्प को भी नुसकान नहीं होता।

3. अंडा और तेल
कैमिकल युक्त रंगों से बालों की चमक खो जाती है। एेसे में बालों की चमक लौटाने के लिए अंडे में बादाम या जैतून का तेल डालकर मसाज करें। इस तरह मसाज करने से बाल चमकने लगेंगे। इससे आपके बाल खराब भी नहीं होंगे और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी।

4. मेहंदी
बालों में मेहंदी, नींबू, दही, दो अंडे व कॉफी मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसको लगभग 1 घंटे के लिए बालों पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से सिर धो लें। इससे बालों में नई जान आएगी। इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से हैयर फॉल, ड्रैंडफ और सफेद बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

5. जैतून और शहद
जैतून और शहद बालों के लिए अच्छा हेयर पैक है। इसको लगाने से बालों की गहराई तक कंडीशनिंग हो जाते है। इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका इस्तेमाल आपकी इस समस्या को दूर कर देगा।

6. तेल और सिरका
बादाम या जैतून के तेल में सिरका मिलाकर मालिश करने से बालों झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस तरह से बालों की देखभाल करने से उनमें नई जान आएगी।

7. ठंडे पानी से धोए
होली खेलने के बाद बालों में लगे रंग को हटाने के लिए सिर्फ ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इसके बाद हर्बल शैंपू का ही इस्तेमाल करें। बालों को शैंपू से धोने के बाद उनमें कंडीशनर करना न भूलें।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar