ये आठ तरह की ब्रेड तेजी से कम करेगी आपका मोटापा

  • Devendra
  • 03/03/2018
  • Comments Off on ये आठ तरह की ब्रेड तेजी से कम करेगी आपका मोटापा

वजन कम करने के लिए लोग तरह- तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग डायटिंग तो कुछ जिम में कसरत करके बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं। मगर कई बार इतना कुछ करने के बाद भी मोटापा कम होने का नाम ही नहीं लेता। मोटापे से परेशान लोग सर्जरी का सहारा लेते हैं। इसमें बहुत से पैसे, दर्द और समय लगता है।

कई बार सर्जरी करवाने से साइड- इफैक्ट भी हो सकता है। एेसे में आप सुबह के नाश्ते में बदलाव करके मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। ब्रेड का नाश्ता तैयार करने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा और आप हैल्दी भी रहेगें। मगर कौन सा ब्रेड खाने से वजन कंट्रोल या कम हो सकता है। इसके बारे में जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको उन ब्रेड के बारे में बताएंगे, जो मोटापे को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए राई ब्रेड बहुत ज्यादा हेल्पफुल है। इसको खाने से कुछ ही दिनों में वजन कम किया जा सकता है। राई ब्रेड में व्हाइट ब्रेड के मुकाबले 4 गुना फाइबर ज्यादा होता। इसके अलावा केवल 20 प्रतिशत ही कैलरी होती है। इस ब्रेड को खाने से कार्बोहाइड्रेट की कमी पूरी होने के साथ ही कैलरी की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

फ्लैक्सीड ब्रेड वजन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें सीलेनियम, पोटाशियम और मैंगनीज की मात्रा ज्यादा होती है। फ्लैक्सीड ब्रेड में फाइबर और फैटी एसिड होता है, जो शरीर में कैलरी की मात्रा को सही रखता है। ये शरीर की कैलोरी को जलाकर वसा की जगह ऊर्जा में बदल देता है। सुबह नाश्ते में इनका सेवन लगातार करने से कुछ ही दिनों में वजन कम हो सकता है।

अगर आप शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा को कम करना चाहते हैं, तो रोटी खाने की जगह पर ओट्स ब्रेड खाना शुरू करें। इसमें ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ओट्स में ग्लूटन फ्री फैटी एसिड होते है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। रोजाना सुबह ओट्स ब्रेड को खाने से ज्यादा देर तक भरा लगता है। इसका सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती।

होल ग्रेन ब्रेड खाने से भी कुछ ही दिनों में वजन को कम किया जा सकता है। इसमें  विटामिन बी-6, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, ज़िंक, क़ॉपर और मैगनीज शामिल होता है। ब्राउन राइस ब्रेड में वाइट ब्रेड की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो वजन कम करता है। जो लोग अपना वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं। वह रोजाना इसका सेवन करें।

ग्लूटेन फ्री ब्रेड से भी वजन आसानी से कम किया जा सकता है। रोजाना इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखा देगा। अगर आप जल्दी से मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ग्लूटेन फ्री ब्रेड को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

इसको ब्रेड को साबुत अनाज से बनाया जाता। इसमे उनका चोकर भी डाला जाता है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक है। विटमिन बी, ई, फॉस्फॉरस, आयरन और जिंक होते हैं, जो दिमाग के लिए अच्छा होता है।

इजेकील ब्रेड में जौ, गेहूं, दाल, बाजरा, प्रोटीन और 18 अमिनो एसिड होता है। जो पाचन तंत्र को को मजबूत करने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें चीनी की मात्रा भी कम होती है।

होल व्हाइट पीटा ब्रेड यानी साबुत गेंहू से बनी ब्रेड है। इसमें विटमिन और मिनरल्स प्रचूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ठीक रखने का काम करता है। जिन लोगों को कब्ज या पेट संबंधित समस्याएं होती है। उनको रोजाना इस ब्रेड का सेबन करना चाहिए। इसको खाने से पाचन क्रिया ठीक से होती है और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar