
बिजयनगर। श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान व आचार्य प्रवर मणिप्रभ सूरीश्रर जी महाराज, साध्वी विद्युतप्रभाश्री, नीलाजंना श्री के सानिध्य में 7 से 12 मार्च तक होनी वाली मन्दिर अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ जोर शोर से चल रही है।
इस अवसर पर राजदरबार सिटी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, बिजयनगर शहर के इतिहास में ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा हैं। मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेन्द्रराज सिंघवी ने बताया की राजदरबार कॉलोनी में होने वाले श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मन्दिर आंजनशलका प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मंडप को महल के रूप में सजाया गया है साथ ही शुत्रंजय तीर्थाधिराज गुफा का भी निर्माण किया जा रहा है।
शहर के ज्यादातर घरों पर ध्वजा व तोरण बांदरवाल लगाये जा रहे है साथ ही तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आचार्य श्री मणिप्रभ सागर जी 7 मार्च को बिजयनगर की धरा पर मंगल प्रवेश करेंगे इसी के साथ ही महोत्सव का आगाज होगा। प्रतिदिन परमात्मा का दरबार सजेगा ओर 12 मार्च को प्रतिष्ठा के साथ 36 कौम सम्पूर्ण बिजयनगर का गौतम प्रसादी का भी आयोजन होगा।
तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मंडल की रोजाना बैठकों का दौर जारी हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेन्दराज सिंघवी,पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला, नवीन शर्मा, गोपीचन्द चौरड़िया, पवन सिंह बोरदिया, पुखराज डांगी, विकास चौरड़िया, जितेन्द्र मुणोत, अनिल नाबेड़ा, संजय खाब्या, यश बाबेल, महावीर कोठारी, सुभाष लोढ़ा, संजय बड़ोला, रूपचन्द नाबेड़ा, संजय कुमावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सोमवार को नीलांजना श्री जी म.सा. ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया और इससे पूर्व बिजयनगर के पार्षदगणों ने भी नीलांजना श्री जी म.सा. से भेंट की।