
गुलाबपुरा। स्थानीय आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड खारीग्राम गुलाबपुरा में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मिल परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मिल में कार्यरत महिला श्रमिकों लिए विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जिनमें नीम्बू चम्मच रेस, म्यूजिकल कुर्सी रेस, तीन टांग रेस, रस्सा कस्सी, हस्तकला प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिला श्रमिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
महिला श्रमिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सीमा जैन ने की, उन्होंने अपने उदबोधन में सभी महिला श्रमिकों को निर्भिक होकर संस्थान में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। संस्थान प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि मिल की कार्यप्रणाली में महिलाओं की अहम भूमिका है और हमारे संस्थान में कार्यरत महिला श्रमिक अपनी पूरी दक्षता के साथ कार्य करती है जिसके लिए सभी को साधुवाद दिया गया।
मुख्यकार्यकारी अधिकारी विश्वेश्वर जोशी ने सभी को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हार्दिक बधाई दी और सन्देश दिया कि सभी महिलाएं वर्तमान की भांति अपना कार्य कुशलतापूर्वक करें। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के स्थानीय प्रबंधक विनाेद गुप्ता ने महिला श्रमिकों को ईएसआई से मिलने वाली सुविधाओं विशेष रूप से प्रसूति लाभ के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन बृजेश जोशी, मिल मजदूर संघ के पदाधिकारी, मिल के अन्य पदाधिकारी, खारीग्राम महिला क्लब की सदस्या श्रीमती बिन्दु जोशी एवं अन्य महिला सदस्याऐं उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीमती माया शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं महिला श्रमिकों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।