राजस्व मंडल में आॅनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ

  • Devendra
  • 02/11/2017
  • Comments Off on राजस्व मंडल में आॅनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ

अजमेर (वार्ता) राजस्थान के राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने आज राजस्व मंडल में आॅनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
इस मौके पर श्री चौधरी ने राजस्व अदालतों का कामकाज आॅनलाइन किया जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के भूमि सुधार की दिशा में भी न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि मामलों का जल्द निपटारा होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंडल के सत्तर वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका है जब जिला कलेक्टर से लेकर अधिनस्थ न्यायालयों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंडल को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान राजस्व मंडल इस दिशा में काम करने वाला संभवतः देश का पहला मंडल है।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब राजस्व मंडल की बैंचों द्वारा किए जाने वाले फैसलों की घर बैठे आॅनलाइन प्रति प्राप्त की जा सकेगी। इससे मंडल से जुड़ा कोई भी अधिवक्ता, वादी अथवा प्रतिवादी अपने फैसलों को घर बैठे हासिल कर सकेगा जिससे मंडल के चक्कर लगाने की समस्या से निजात मिलेगी।
एक सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने प्रदेश में देवस्थान की जमीन माफी मामले में जल्द कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar