गुलाबपुरा: खारीतट सन्देश। स्थानीय टीकम चौराहे पर नोट बंदी के एक वर्ष पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांध काला दिवस बताते हुए मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी के नारे लगा कर प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर पुतला जलाया। इस दौरान हुरड़ा पंचायत समिति के उपप्रधान मधुसूदन पारीक, कांग्रेस के प्रवक्ता रामदेव खारोल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर लड्ढा, नगर यूथ अध्यक्ष अशोक कुड़ी, केदार तोषनीवाल, अभाव अभियोग प्रदेश सचिव प्रशांत काबरा, गुड्डू कुरेशी, पार्षद राजकुमार शास्त्री, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्माणी, पार्षद शरीफ गौरी, रामधन जाट, पूर्व पार्षद रामधन जाट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामदयाल जाट, अशोक मोर्य, राजेंद्र कुमावत, कैलाश खारोल, सलीम पठान, निहाल संचेती, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, योगेश त्रिवेदी सहित कई कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
- Devendra
- 08/11/2017
- Comments Off on नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन