
बिजयनगर। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज सभा द्वारा श्री महर्षि गौतम जयंती स्थानीय स्टेशन बालाजी मंदिर परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर समाजबंधु एकत्रित होकर महर्षि गौतम के समक्ष हवन पूजन किया गया तत्पश्चात् महिलाओं, बालिकाओं और बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों और समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक रामप्रसाद शर्मा, रामस्वरूप जोशी और हनुमानप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (बलवीर कॉलोनी), मंत्री कपिल पंचोली और कोषाध्यक्ष भरत शर्मा (सुभाषनगर) को मनोनित किया गया। इस दौरान समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। विस्तृत कार्यकारणी की घोषणा आगामी मीटिंग में घोषित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समाज के सत्यनारायण व्यास, बालमुकन्द चाष्टा, त्रिलोक शर्मा, सूर्यप्रकाश व्यास, शिवदयाल त्रिपाठी, गोविन्द शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरविन्द पंचोली, अशोक शर्मा, नारायण शर्मा, विनोद पंचोली, देवेन्द्र कुमार शर्मा, संदीप जोशी, विनोद जोशी, ईश्प्रकाश शर्मा, भरत शर्मा, सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा व कपिल पंचोली ने सभी का आभार ज्ञापित किया।