
गुलाबपुरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय सुमित्रा पैलेस में आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से मजबूत करने की बात कही गई।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र से कई कार्यकर्ता सरपंच पूर्व सरपंच वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने उत्साह से भाग लिया इसके साथ ही बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे पूरे देश में शक्ति अभियान से सभी कार्यकर्ताओं को जुड़ने को प्रेरित किया गया। इसके लिए शक्ति कार्यक्रम के जिला कांग्रेस प्रभारी श्यामलाल पुरोहित ने सभी को विस्तार से शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ कांग्रेस संगठन में इस शक्ति कार्यक्रम से जुड़कर राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी से सीधा संवाद स्थापित हो सके इसके लिए जानकारी दी गई और शक्ति कार्यक्रम में क्षेत्र से 10000 कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।
बैठक में आये ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओ द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही किसानों की उपेक्षा को लेकर नाराजगी व्यक्त की उपस्थित ग्रामीणों ने मंडी में जो माल मंडी में सरकार को दे दिया गया उसका पैसा भी 3 महीने बाद भी आज तक किसानों के खाते में नहीं आया है।इसको लेकर भी रोष व्यक्त किया गया।
कई जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित कर किसानों की आवाज कांग्रेस पार्टी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में शक्ति कार्यक्रम के जिला कांग्रेस के प्रभारी श्यामलाल पुरोहित, उपप्रधान मधुसूदन पारीक, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्मानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेसवानी, महावीर लड्ढ़ा, ब्लॉक प्रवक्ता रामदेव खारोल, मिश्रीलाल गुर्जर, धन्नालाल जाट, पूर्व सरपंच आगूंचा केदार बैरवा, जगदीश शर्मा भोजरास, श्रीराम रेगर, पांचूराम गुर्जर, बालुराम जाट, सुरेंद्र कोठारी, गंगाराम खारोल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू , रामदेव गुर्जर, पोलूराम गुर्जर, मिठूलाल उचेनिया अध्यक्ष अम्बेडकर, मंच प्रशांत काबरा, अशोक कुड़ी, अशोक मौर्य, कमल जीनगर, पुखराज जाट, जितेंद्र नागर, अफजल भाटी, पार्षद राजकुमार शास्त्री, रामस्वरूप चौधरी, दौलतसिंह, महावीर सेन, शिवराज जाट, रामप्रसाद खटीक, हेमन्त सेन, सहित कई कांग्रेसजन उपस्थिति थे।